
काशीपुर( काशीभूमि ब्यूरो)। देश के महान सपूत और क्रांतिकारी योद्धा शहीद उधम सिंह के शहादत दिवस पर आज काशीपुर के महाराणा प्रताप चौक पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर व माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि भारत की भूमि ने लंबे समय तक गुलामी को सहन किया है। जिन जंजीरों को तोड़ने के लिए लाखों भारतीय वीर योद्धाओं ने अपने प्राणों की आहुति दी है। आजादी की इस प्रक्रिया में शहीद उधम सिंह का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है। शहीद उधम सिंह इन वीरों में से एक है । 21 साल बाद अमृतसर के जलियांवाले बाग में हुए खूनी नरसंहार का बदला लिया था। उधम सिंह का पूरा जीवन बलिदान और संघर्ष से भरा है। उनकी जीवनी को पढ़ने के बाद आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रेरणा मिलती है। युवाओं को उनके आदर्शों से सीख लेनी चाहिए और भारत माता के लिए हमेशा समर्पण का भाव रखना चाहिए । इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल रमनदीप काम्बोज, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य भाजयुमो आकाश सिंह काम्बोज , मुकेश काम्बोज , विशाल काम्बोज आकाश रूद्र , विशाल काम्बोज, अमोल सैनी , पवन यादव ,अंशुल यादव, रईस अहमद , राशिद अहमद ,राजू अरोरा विजय अरोरा , गजेन्द्र काम्बोज, दलजीत काम्बोज अन्य मौजूद रहे।