
काशीपुर (काशीभूमि ब्यूरो)। काशीपुर नगर निगम के पार्षद व भाजपा नेता गांधार अग्रवाल को पार्टी नें बड़ी जिम्मेदारी दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आई टी व सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए गांधार अग्रवाल को सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश सह संयोजक की जिम्मेदारी से नवाजा है। इस जिम्मेदारी के मिलने पर गांधार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है। उधर उनको मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर काशीपुर भाजपा में खुशी की लहर है।