
जसपुर। विश्व पृथ्वी दिवस” के उपलक्ष्य में आज क्लीन एंड ग्रीन उततराखंड (रजिस्टर्ड) द्वारा जसपुर के मंडप लगन पैलेस में पौधा रोपण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्रदेश अध्यक्ष विक्की कुमार सौदा ने की जबकि कार्यक्रम संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष सपरा द्वारा किया गया। क्लीन एंड ग्रीन उत्तराखंड (रजिस्टर्ड) के प्रदेश संरक्षक सुखदेव सिंह नामधारी, अश्वनी छाबड़ा, के पी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विक्की कुमार सौदा निर्देशानुसार संस्था लगातार पर्यावरण को साफ और स्वच्छ रखने का लोगो को संदेश लगातार समाज को दे रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित जसपुर क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने क्लीन एंड ग्रीन की सदस्यता लेते हुए भविष्य में पर्यावरण संबंधित कार्यों में बढ़ चढ़कर कार्य करने की बात कही। इस मौके पर विमल चौहान और अनिता पवार ने भी क्लीन एंड ग्रीन संस्था की सदस्यता ली। इस दौरान संस्था के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी विक्की सौदा, प्रदेश महामंत्री हरप्रीत सिंह हैप्पी, प्रदेश कोषाध्यक्ष्ष ओमप्रकाश विश्नोई, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला पूजा अरोरा, उपाध्यक्ष मनीष सपरा, प्रदेश मंत्री राधा चौहान, ओम प्रकाश विश्नोई, पवन कुमार टिन्नी, महानगर अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, विमल चौहान,अनिता पवार, हरि माहेश्वरी अजय कुमार विमल सिंह आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।