
कोई खेतों में छिपा तो कोई घरों में
आगरा। शादी समारोह के दौरान एकाएक पुलिस को आता देख हड़कम्प मच गया। हड़कम्प भी ऐसा मचा की दूल्हा दुल्हन फरार हो गए इतना ही नही मौके पर मौजूद बारातियों व घरातियों को भी खेतों में छिपना पड़ा।
मामला उत्तरप्रदेश के आगरा जिले के मंसुखपुरा के गांव करकौली का है। 20 अप्रैल की रात को यहां शादी समारोह की तैयारियां चल रही थीं। दूल्हा बैंडबाजे के साथ बारात लेकर लड़की की चौखट पर पहुंच गया था। कुछ देर बाद शादी का कार्यक्रम शुरू हुआ। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी कि मंसुखपुरा गांव में जिस लड़की की शादी हो रही है वह नाबालिग है। इस पर थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस फोर्स को देखकर बाराती-घरातियों में हड़कंप मच गया। कोई खेतों में छिपा तो कोई घरों में। बारातियों के साथ दूल्हा-दुल्हन भी फरार हो गए।