
काशीपुर( काशीभूमि ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी काशीपुर की नगर मंडल की एकदिवसीय कार्यसमिति आज एसआरएस मॉल सभागार में शुरू हुई। कार्यसमिति में जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, मेयर ऊषा चौधरी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यसमिति की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन व वन्दे मातरम गीत से हुई। कार्यसमिति में पहुँचे जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने कहा कि इस दौरान आगामी कार्यक्रमो को लेकर चर्चा की गई, बूथ जीता चुनाव जीता के मंत्र के साथ सभी बूथों को और अधिक मजबूत करने के साथ ही सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा, जी-20 कार्यक्रम एवम मन की बात कार्यक्रम पर भी चर्चा हुई। इस दौरान डॉ गिरीश तिवारी, इंतजार हुसैन, अभिषेक गोयल, रवि प्रजापति, विपिन अरोरा, मंजू यादव, कल्पना राणा, सर्वेश शर्मा, अशोक सैनी, अनीता काम्बोज, वीर सिंह चौहान, मुकेश जोशी, राजेन्द्र सैनी, राजकुमार यादव, वैशाली गुप्ता, राजेन्द्र सैनी, दीप जोशी आदि मौजूद रहे। संचालन अमित नारंग नें किया।