भाजयुमो ज़िला प्रभारी राहुल पैगिया के नेतृत्व में भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान


काशीपुर( काशीभूमि ब्यूरो)। नगर के चैती परिसर में आज भाजपा नेताओं ने आज वरिष्ठ भाजपा नेता राहुल अग्रवाल पैगिया के नेतृत्व में बृहद सफाई अभियान चलाया। भाजपा ज़िला काशीपुर के जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा के मार्गदर्शन में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा की टीम भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनीत चौधरी के साथ चैती मंदिर परिसर पहुँची इस दौरान एक स्वच्छता अभियान चलाते हुए पूरे परिसर की सफाई की गई। इस दौरान मेयर उषा चौधरी, एसडीएम अभय प्रताप सिंह, बाल सुंदरी मन्दिर के मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री,  नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त यशवीर राठी भाजयुमों प्रदेश महामंत्री रवि पाल , नगर मंडल अध्यक्ष रजत सिद्धू, पुष्कर बिष्ट, रिकी पोंटिंग आदि मौजूद रहे।