भाजपा नगर मंडल की नवनियुक्त टीम का हुआ स्वागत

काशीपुर( काशीभूमि ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी काशीपुर की नगर मंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी का स्वागत कार्यक्रम आज श्री अग्रवाल सभा काशीपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर भाजपा प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन, डॉ गिरीश तिवारी ,जिला महामंत्री मोहन बिष्ट, नगर प्रभारी अमित नारंग, जिला उपाध्यक्ष लविश अरोरा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बृजेश पाल मौजूद रहे। सर्वप्रथम कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने समस्त मंचासीन पदाधिकारीयो का स्वागत किया। भाजपा प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक ने आगामी निकाय चुनाव एवं लोकसभा 2024 के चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओ से जी जान से बूथ स्तर तक भाजपा की लहर को मजबूत बनाने के लिए जुट जाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन पर चलते हुए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जमीनी स्तर से केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को घर घर जाकर जनता में जगाने के लिए संकल्पित रहे।
इस दौरान भाजपा नगर मंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियो में उपाध्यक्ष श्रीमती कल्पना राणा, उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता काम्बोज, उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल बंटी, उपाध्यक्ष सर्वेश शर्मा, महामंत्री विपिन अरोरा, महामंत्री रवि प्रजापति ,मंत्री श्रीमती उषा शर्मा ,मंत्री कमल राही, मंत्री राजकुमार यादव, मंत्री वीर सिंह चौहान, मंत्री घनश्याम सैनी, कोषाध्यक्ष तरुण शर्मा ,मीडिया प्रभारी नितिन पुष्कर ,आईटी संयोजक योगेश जोशी, सोशल मीडिया संयोजक अभिषेक कुमार आदि पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा कार्यकर्ताओं में प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा इंतजार हुसैन ,डॉ गिरीश तिवारी, जिला महामंत्री मोहन बिष्ट अमित नारंग नगर प्रभारी ,लविश अरोरा जिला उपाध्यक्ष ,बृजेश पाल ग्रामीण मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल ,नगर महामंत्री विनीत अरोरा ईश्वर चंद्र गुप्ता रीति नागर, मंजू यादव ,अनीता कंबोज नगर उपाध्यक्ष ,बंटी अग्रवाल ,शाहरुख खान, मयंक सपरा ,अजय टंडन बाॅकी सर्वेश शर्मा ,राजकुमार यादव, अवतार गुप्ता ,कल्पना राणा नगर उपाध्यक्ष ,हितेंद्र भटनागर जिला मीडिया प्रभारी काशीपुर ,नितिन कुमार पुष्पक ,अमर सिंह रावत, आसाराम ,तरुण कुमार शर्मा कोषाध्यक्ष नगर मंडल ,मोहित भारद्वाज ,सचिन ठाकुर ,पीयूष कथुरिया ,अवनीश चौहान, आदि तमाम भाजपा पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे।