उत्तराखंड भाजयुमो की तरफ से युवा नेता रवि पाल ने किया प्रतिनिधित्व, यूपी सीएम योगी को भेंट किया स्मृति चिन्ह

 

काशीपुर। भाजपा की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा(भाजयुमो) की सुशासन यात्रा में उत्तराखंड भाजयुमो की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहे भाजयुमो महामंत्री रवि पाल नें आज उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके लखनऊ स्थित आवास में स्मृति चिन्ह भेंट किया। भाजयुमो देश भर में सुशासन यात्रा के जरिये केंद्र की मोदी सरकार के साथ ही भाजपा की प्रदेश सरकारों द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो को जनता के बीच रख रही है। काशीभूमि को जानकारी देते हुए उत्तराखंड भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री रवि पाल नें बताया कि भाजपा ने देश में राष्ट्रवाद, सुशासन और सांस्कृतिक गौरव को पुनर्जीवित किया है। इस नवजागरण को मजबूत करने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कार्यकर्ताओं के लिए सुशासन यात्रा की परिकल्पना की है।
भाजपा की तीन दिवसीय सुशासन यात्रा (Sushasan Yatra ) बीते रोज लखनऊ पहुंची। इस सुशासन यात्रा में 14 प्रदेशों के 42 प्रतिनिधि आए हुए हैं। यह सुशासन यात्रा 04 फरवरी से शुरू होकर 06 फरवरी तक चलेगी। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में यात्रा का उद्देश्य चरणबद्ध तरीके से केंद्र व प्रदेश सरकारों ने जो चौमुखी विकास किया है। उसका भृमण व दर्शन कराना है।