
काशीपुर( काशीभूमि ब्यूरो)। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद भाजपा नें काशीपुर जिले के मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद भाजपा काशीपुर के जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा नें काशीपुर में नगर मंडल अध्यक्ष पद की कमान अभिषेक गोयल को सौंपी है। जबकि आवास विकास मंडल की कमान रजत सिद्धू व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष काशीपुर की कमान ब्रजेश पाल को दी गई है बाजपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष बिट्टू चौहान व गदरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना बनाये गए है। जसपुर मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौहान बने है तो वही महुआडाबरा की कमान गौतम गिरी को मिली है। भरतपुर मेघवाला की कमान राजकुमार गुम्बर, कुंडेश्वरी की कमान परमिंदर विर्क, महुआखेड़ा गंज की कमान संजीव कुमार, सुल्तानपुर पट्टी की कमान राजेश सैनी को सौंपी गई है। दिनेशपुर की कमान अनादि मंडल तो केलाखेड़ा की कमान महेंद्र कालरा को दी गई है