तीन नगर अध्यक्षों के हवाले होगी काशीपुर भाजपा, जानिये क्या भेजा गया है प्रस्ताव..

काशीपुर ( काशीभूमि ब्यूरो)। आगामी दस से पन्द्रह दिन के अंदर भाजपा अपने मंडल अध्यक्षों की घोषणा करने जा रही है। इसी के चलते अब ज्यादा बूथ वाले विधानसभा क्षेत्रों में मंडल अध्यक्षों की संख्या बढ़ाये जाने की कवायद भी अंतिम दौर में है। काशीपुर में भी अब नगर मंडल में दो मंडल अध्यक्ष बनाये जाने का प्रस्ताव भेजा गया है। प्रदेश नेतृत्व की मंजूरी के बाद काशीपुर में तीन मंडल अध्यक्ष बना दिये जायेंगे जिसे क्रमशः पूर्वी नगर मंडल अध्यक्ष, पश्चिमी नगर मंडल अध्यक्ष व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के नाम से जाना जाएगा। नगर मंडल अध्यक्षों को नगर के दो भाग जिनमें एक भाग रेलवे क्रॉसिंग से मुख्य बाजार की तरफ तथा दूसरा भाग रेलवे क्रॉसिंग से बाजपुर रोड की तरफ का होगा। जबकि ग्रामीण क्षेत्र का कुछ भाग नगर क्षेत्र में मिलाया जाएगा। वर्तमान में नगर मंडल अध्यक्ष की दौड़ में तीन मुख्य नाम है जिनमे सुशील शर्मा, रजत सिद्दु व अभिषेक गोयल के नाम मुख्य है। उधर सूत्रों की मानें तो काशीपुर भाजपा के एक बड़े नेता नें काशीपुर नगर मंडल में तीन अध्यक्ष बनाये जाने का प्रस्ताव भेजा है। फिलहाल आगामी 15 जनवरी तक नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा हो सकती है।