दिल्ली के दिल मे भी छाया काशीपुर का यह भाजपा नेता…

काशीपुर ही नही अब दिल्ली की जनता के दिलों में भी छा रहे गुरविंदर सिंह चंडोक

काशीपुर। ( काशीभूमि ब्यूरो)  काशीपुर नगर क्षेत्र में 108 के रूप में पहचान रखने वाले गुरविंदर सिंह चंडोक अपने मृदु व्यवहार व आकर्षक व्यक्तित्व की बदौलत ही पहले पार्षद फिर भाजपा जिला उपाध्यक्ष व वर्तमान में भाजपा प्रदेश मंत्री बने है। उनकी उज्ज्वल छवि व पार्टी के प्रति निष्ठा की बदौलत पार्टी नें उन्हें दिल्ली में हो रहे एमसीडी चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। गुरविंदर सिंह चंडोक अपने को मिली इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए दिन रात मेहनत में जुटे है। यही वजह है कि इतने कम समय मे उन्होंने दिल्ली के मुखर्जी नगर सहित विभिन्न जगहों पर भाजपा के लिये प्रचार किया। दिल्ली के वार्ड नम्बर 13 मुखर्जी नगर क्षेत्र में चंडोक जब प्रचार करते थे तो उनको सुनने के लिये भीड़ उमड़ पड़ती थी। चंडोक बताते है कि 14 नबम्बर से वह लगातार पार्टी की जीत के लिये दिन रात एक किये है। यही वजह है कि इस वार्ड में पार्टी की जीत सुनिश्चित है।